Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में 2019 में एग्ज़िट पोल के मुकाबले कैसे रहे थे विधानसभा चुनाव के असल नतीजे?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 20 November, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2019 में बीजेपी (105), अविभाजित शिवसेना (56), अविभाजित एनसीपी (54) और कांग्रेस (44) सीटों पर जीती थी। 2019 के इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 166-194 और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 72-90 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। एबीपी सी-वोटर ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के 204 व एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के 69 सीट जीतने का अनुमान लगाया था।
read more at Hindustan Times