महाराष्ट्र में 3 लड़कियों ने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई, BTS से मिलना चाहती थीं
पुलिस ने बताया कि दक्षिण कोरिया जाकर लोकप्रिय पॉप बैंड बीटीएस के सदस्यों से मिलने के लिए महाराष्ट्र की 3 लड़कियों ने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई जिन्हें पुणे जाते समय सकुशल बरामद किया गया है। बकौल पुलिस, 27-दिसंबर को एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया था कि लड़कियों को जबरन एक वैन में ले जाया गया है।
read more at भाषा


