Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
महाराष्ट्र में MNS कार्यकर्ताओं ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर होटलों से उतारे गुजराती साइनबोर्ड
short by रघुवर झा / on Friday, 25 July, 2025
महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई-अहमदाबाद नैशनल हाईवे पर स्थित होटलों और ढाबों से गुजराती भाषा के साइनबोर्ड हटाए जाने का मामला सामने आया है। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर मराठी भाषा में साइनबोर्ड लगाए जाएं। महाराष्ट्र में गैर-मराठी भाषी लोगों के साथ दुर्व्यवहार की कई घटनाएं सामने आई हैं।