Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में एल्युमीनियम फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 1 किमी दूर तक दिखा धुआं; 5 की मौत

short by श्वेता यादव / on Saturday, 12 April, 2025
नागपुर (महाराष्ट्र) में शुक्रवार शाम एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि विस्फोट उमरेड एमआईडीसी स्थित एमएमपी एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज़ में हुआ है जिसका धुआं लगभग एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। उन्होंने बताया है कि फैक्ट्री में एल्युमिनियम फॉयल और पाउडर बनाया जाता है।
read more at X