Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में कार चालक ने शख्स को मारी टक्कर, मदद के बहाने गाड़ी में बिठाया फिर पुल से फेंका

short by अपर्णा / on Wednesday, 2 April, 2025
नागपुर (महाराष्ट्र) में सोमवार रात एक कार चालक ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मारी और फिर मौके पर जमा भीड़ को देखकर गंभीर रूप से घायल एक शख्स को अस्पताल ले जाने के बहाने गाड़ी में बिठा लिया। बकौल रिपोर्ट्स, कार चालक ने आगे जाकर घायल शख्स को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।