महाराष्ट्र में किसानों की 300 एकड़ ज़मीन पर वक्फ बोर्ड ने किया दावा, 103 किसानों को भेजा नोटिस
लातूर (महाराष्ट्र) में स्टेट वक्फ बोर्ड की तरफ से किसानों को नोटिस भेजने और उनकी ज़मीन पर दावा किए जाने का मामला सामने आया है। 103 किसानों को नोटिस भेजने की बात की गई है। एक किसान ने कहा, "यह ज़मीन हमें पीढ़ियों से विरासत में मिली हैं...यह वक्फ की नहीं है।" लगभग 300 एकड़ ज़मीन पर दावा हुआ है।
read more at जनसत्ता


