महाराष्ट्र में घर में महिला और उसकी ढाई वर्षीय बेटी का मिला शव
महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को घर में 29 वर्षीय एक महिला और उसकी ढाई साल की बेटी का शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि महिला ने रविवार रात तकिए से मुंह दबाकर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद घर की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
read more at भाषा


