महाराष्ट्र में ठीक से नहीं लिख पाने पर टीचर ने 6 वर्षीय छात्रा को पीटा, केस दर्ज
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक 6 वर्षीय छात्रा को बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाली एक शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने बच्ची के सही से पढ़ाई नहीं करने और ठीक से नहीं लिख पाने पर उसे स्केल से पीटा। शिक्षिका ने बच्ची के कानों पर भी मारा है।
read more at दिप्रिंट


