Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में तेज़ रफ्तार कंटेनर ने 6 लोगों को कुचला, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत

short by श्वेता यादव / on Saturday, 30 August, 2025
महाराष्ट्र के बीड में शनिवार को एक कंटेनर ने सड़क पर चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि उसने 6 लोगों को सीधे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।