Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में प्रेमिका के साथ मिलकर फौजी पति ने पत्नी को दिया ज़हरीला इंजेक्शन, हुई मौत

short by रघुवर झा / on Saturday, 31 May, 2025
धुले (महाराष्ट्र) में एक फौजी पति द्वारा अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को ज़हरीला इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने तक पत्नी को तड़पता देखता रहा। पुलिस ने मामले में पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।