Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में बस चलाते समय फोन पर क्रिकेट देख रहा था ड्राइवर, MSRTC ने किया बर्खास्त

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 23 March, 2025
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर क्रिकेट देखने वाले एक बस चालक को बर्खास्त कर दिया है। बस में सवार एक यात्री ने क्रिकेट देख रहे चालक का वीडियो रिकॉर्ड कर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को भेजा था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सरनाईक ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
read more at भाषा