महाराष्ट्र में मानखुर्द शिवाजी नगर से चौथे नंबर पर चल रहे हैं नवाब मलिक
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से पूर्व मंत्री व एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता नवाब मलिक चौथे नंबर पर चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इस सीट से सपा के उम्मीदवार अबु आज़मी सबसे आगे चल रहे हैं और मलिक उनसे करीब 39182 वोटों से पीछे हैं। मलिक को अब तक 14818 वोट मिले हैं।
read more at ECI


