महाराष्ट्र में मुसलमानों को नौकरी और शिक्षा में मिलने वाला 5% आरक्षण किया गया रद्द
महाराष्ट्र सरकार ने मुस्लिम समुदाय को नौकरी और शिक्षा में दिए जा रहे 5% आरक्षण को रद्द कर दिया है। इस संबंध में मंगलवार को शासकीय आदेश जारी किया गया। गौरतलब है, राज्य में 2014 में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) सरकार ने मराठा समुदाय को 16% और मुस्लिम समुदाय को 5% आरक्षण देने का अध्यादेश लागू किया था।
read more at हिन्दुस्तान


