महाराष्ट्र में महायुति सरकार पुलिस में 25,000 महिलाओं को करेगी भर्ती: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले धुले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि महायुति सरकार 25,000 महिलाओं को पुलिस बल में भर्ती करेगी। बकौल प्रधानमंत्री मोदी, इससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी और रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लाडकी बहिन योजना को बंद करवाने की साज़िश रच रही है।
read more at जनसत्ता


