महिला दिवस के मौके पर महाराष्ट्र सरकार की कई योजनाएं चर्चा में हैं। लाडकी बहीण योजना में महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलते हैं, जबकि लेकी लाडकी योजना में बेटियों को 18 साल तक ₹1.01 लाख की सहायता दी जाती है। इसके अलावा उमेद, महिला स्टार्टअप और शक्ति सदन जैसी योजनाएं महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का मौका देती हैं।