Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 22 यात्री हुए घायल

short by सौरभ भटनागर / on Sunday, 23 June, 2024
महाराष्ट के पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर रविवार को यात्रियों से भरी राज्य परिवहन की एक बस पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 20 से 22 यात्री घायल हो गए हैं जिनमें से 2 से 3 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।