महाराष्ट्र में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बकौल सीएम, राज्य में सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा। उनके पार्थिव शरीर को लोगों के श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नैशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा जाएगा।
read more at Times Now नवभारत


