महाराष्ट्र में लोग बैलट पेपर से करने वाले थे 'रीपोलिंग', पुलिस की चेतावनी के बाद की रद्द
सोलापुर (महाराष्ट्र) में मालशिरस विधानसभा क्षेत्र के मरकावाड़ी गांव में बैलट पेपर से 'रीपोलिंग' करने जा रहे ग्रामीणों ने पुलिस की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद इसे रद्द कर दिया है। मालशिरस से एनसीपी (शरद गुट) के उत्तम जांकर ने चुनाव जीता था। ग्रामीणों के अनुसार, जांकर को गांव में बीजेपी उम्मीदवार से कम वोट मिले जो असंभव है।
read more at हिन्दुस्तान


