महाराष्ट्र में लिव इन पार्टनर के ब्रेकअप के बाद शख्स ने थाने में पुलिस के सामने खाया ज़हर
नागपुर (महाराष्ट्र) में एक युवक ने लिव इन पार्टनर से रिलेशनशिप खत्म होने के बाद गुस्से में आकर पुलिस स्टेशन में ज़हर खा लिया। पुलिस के अनुसार, 30-वर्षीय सागर मिश्रा अपनी पूर्व पार्टनर के घर पहुंचकर झगड़ा करने लगा जिससे युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर सागर को पुलिस स्टेशन बुलाया गया जहां उसने जहर खा लिया।
read more at News18 हिंदी


