महाराष्ट्र में लकवाग्रस्त पूर्व सैनिक ने मुंह से बनाया सेना प्रमुख का चित्र
ड्यूटी के दौरान एक दुर्घटना में लकवाग्रस्त हुए 37 वर्षीय सेवानिवृत्त सैन्य विमानकर्मी मृदुल घोष ने सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का चित्र मुंह में ब्रश रखकर बनाया है। उन्होंने मंगलवार को पुणे (महाराष्ट्र) में 'पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर' में उपेंद्र द्विवेदी को यह चित्र भेंट किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने सेना प्रमुख का चित्र बनाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"
read more at भाषा


