महाराष्ट्र में विजयी उम्मीदवार की आरती के दौरान JCB से गिराया गया गुलाल, आग लगने से कई झुलसे
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) की चांदगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल की जीत के जुलूस के दौरान जेसीबी से गुलाल गिराया गया जिसमें भीषण आग लगने से पाटिल समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के समय कुछ महिलाएं पाटिल की आरती कर रही थीं और जेसीबी से गिराए गए गुलाल ने आग पकड़ ली जिसका वीडियो सामने आया है।
read more at Times Now नवभारत


