Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में वोटिंग के बीच मतदान केंद्र पर निर्दलीय प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 20 November, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीड सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बाला साहेब शिंदे की बुधवार को वोटिंग के बीच मतदान केंद्र पर कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिंदे अचानक गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह छत्रपति शाहू विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर थे।