Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण 20 नवंबर को बंद रहेगा शेयर बाज़ार

short by रघुवर झा / on Friday, 8 November, 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के कारण 20 नवंबर (बुधवार) को भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों एक्सचेंज बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे। इस दिन दोनों एक्सचेंज पर कोई कामकाज नहीं होगा और करेंसी मार्केट और कमोडिटी एक्सचेंज पर भी अवकाश रहेगा। नवंबर में साप्ताहिक अवकाश व सार्वजनिक छुट्टी मिलाकर कुल 12 दिन शेयर बाज़ार बंद रहेंगे।