Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 40 लोगों पर दर्ज हुआ केस

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 21 November 2024
महाराष्ट्र में बीड ज़िले के घाटनंदूर में 3 मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ करने और कुछ ईवीएम को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आरोपी अपने साथ डंडे और धारदार हथियार लेकर आए थे।
read more at भाषा