Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप B व C के पदों के उम्मीदवारों की बढ़ाई आयु सीमा

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 23 December, 2024
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप बी और सी के पदों के उम्मीदवारों की आयु सीमा में एक साल की वृद्धि का एलान किया है। महाराष्ट्र ग्रुप बी और सी सेवाओं के 1,813 पदों के लिए एमपीएससी ग्रुप बी व सी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए 6 जनवरी 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।