महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्यसेवा पूर्व परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 87 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और इसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल है।