महाराष्ट्र सरकार ने की इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने की घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को सांगली ज़िले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किए जाने की घोषणा की। राज्य सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने विधानसभा में बताया कि यह निर्णय गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट के फैसले को मंज़ूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजेगी।
read more at भाषा


