डिफेंस कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स के शेयरों में शुक्रवार को 13% से अधिक की तेज़ी आई जिससे यह ₹1960 के अपने 52-हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया। उछाल की मुख्य वजह कंपनी को महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान ऐयरोनॉटिक्स लिमिटेड से ₹2,205.23 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलना है। इसके तहत उत्तम राडार प्रोग्राम के लिए स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई की जाएगी।