महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को ₹5 करोड़ देगा BCCI
बीसीसीआई ने लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को ₹5 करोड़ का नकद पुरस्कार देने का एलान किया है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, "यह एक अनुकरणीय अभियान रहा है जिसमें भारतीय टीम पूरे समय अजेय रही।" भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया।
read more at News24 हिंदी


