महिला के गले से UP में छीना गया मंगलसूत्र; कांग्रेस बोली- किसके शासन में मंगलसूत्र छिन रहा?
लखनऊ में कुछ बदमाश दवा लेकर आ रही एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यूपी कांग्रेस ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...अब किसके शासन में माताओं-बहनों का मंगलसूत्र छिन रहा है?" गौरतलब है, पीएम मोदी ने एक रैली में कहा था कि कांग्रेस माताओं-बहनों का मंगलसूत्र छीन लेगी।
read more at X


