महिला कैडेट्स ने पहली बार NDA के कंप्यूटर साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में किया टॉप
पहली बार नैशनल डिफेंस अकैडमी में 2 महिला कैडेट्स ने अपनी-अपनी स्ट्रीम में टॉप किया है। कंप्यूटर साइंस में पहला स्थान हासिल करने वालीं कैडेट गार्गी पालीवाल को चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ ट्रॉफी दी जाएगी जबकि आर्ट्स में टॉप करने वालीं कैडेट दिव्या गोदारा को चीफ ऑफ द एयर स्टाफ ट्रॉफी मिलेगी। उन्हें कमांडेंट का सिल्वर मेडल भी मिलेगा।
read more at Times Now नवभारत


