Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला क्रिकेटर ने ऐक्रोबैटिक डाइव लगाकर एक हाथ से लपका कैच, जॉन्टी रोड्स से हुई तुलना

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 16 August, 2024
इंग्लैंड की मैडी विलियर्स नामक 25-वर्षीय महिला क्रिकेटर ने द हंड्रेड टूर्नामेंट के एक मैच में ऐक्रोबैटिक डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वह ओवल इन्विंसिबल की तरफ से ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ खेल रही थीं। इस कैच को लेकर लोग उनकी तुलना पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स से कर रहे हैं।