महिला टी20I में 100 विकेट लेने वालीं दूसरी भारतीय गेंदबाज़ बनीं राधा यादव
राधा यादव महिला टी20I में 100 विकेट लेने वालीं दूसरी भारतीय गेंदबाज़ बन गई हैं। उन्होंने कुल 84 पारियों में अपने 100 विकेट पूरे किए। वहीं, राधा ने वनडे क्रिकेट में 8 विकेट लिए हैं। गौरतलब है, टी20I में दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला टीम के लिए सबसे पहले 100 विकेट पूरे किए जिनके नाम फिलहाल 144 विकेट है।
read more at LatestLY


