महिला डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकतें करने वाले नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाला
बलिया (यूपी) में एक महिला डांसर को गोद में बैठाकर अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुए बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इससे पहले बब्बन सिंह ने वीडियो को फर्ज़ी बताते हुए कहा था कि उनकी छवि खराब करने की साज़िश रची गई है। बब्बन विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


