महिला डॉक्टर व स्टाफ से महाराष्ट्र में शिवसेना नेता ने की मारपीट, हड़ताल पर गया पूरा अस्पताल
ठाणे (महाराष्ट्र) के डोंबिवली में केडीएमसी शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट के बाद अस्पताल के डॉक्टरों-मेडिकल स्टाफ ने गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद कर दी हैं। दरअसल, एक गर्भवती महिला को रेफर करने पर हुए विवाद में स्थानीय शिवसेना नेता-कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे ने महिला डॉक्टर व स्टाफ से मारपीट की। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
read more at हिन्दुस्तान


