Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला ने कर्नाटक के बीजेपी विधायक पर विधानसभा व सरकारी कार में रेप करने का लगाया आरोप

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 27 September, 2024
एक महिला ने कर्नाटक के बीजेपी विधायक एन मुनिरत्न नायडू पर विधानसभा, सरकारी कार और गोदाम सहित कई जगहों पर उसका रेप करने का आरोप लगाया है। उसने शिकायत में दावा किया है कि विधायक ने 'बुरे नतीजों' को लेकर मुंह न खोलने की धमकी दी थी। बकौल महिला, मुनिरत्न ने 2020 और 2023 के बीच कई बार रेप किया।