Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला ने यूपी में पति का पहले डंडे से फोड़ा सिर, फिर चारपाई में बांधकर लगाया करंट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 7 July, 2026
फतेहपुर (यूपी) में रविवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने पति के सिर पर डंडे से कई वार किए और फिर उसे चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दरवाज़ा तोड़कर घर में घुसे तो पीड़ित के सिर से खून बहता मिला। ग्रामीणों ने बिजली का कनेक्शन बंद किया और उसे अस्पताल पहुंचाया।