महिला ने हाईकोर्ट में कहा, 'पति की सेक्स में दिलचस्पी नहीं है, सिर्फ मंदिर जाता है'; हुआ तलाक
केरल हाईकोर्ट में एक महिला ने दावा किया कि उसके पति को सेक्स करने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह दफ्तर से लौटने के बाद सिर्फ मंदिर जाता है। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक वाले आदेश को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी को जबरदस्ती आध्यात्मिक जीवन जीने पर मजबूर करना मानसिक क्रूरता से कम नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


