महिला पुलिसकर्मी का बिहार में थाने में लटका मिला शव, 7 दिन बाद होनी थी शादी
समस्तीपुर (बिहार) में चांदनी कुमारी नामक महिला पुलिसकर्मी का शव बुधवार को थाने के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। बकौल रिपोर्ट्स, कुमारी की 20 नवंबर को शादी होनी थी और उनके पिता ने आरोप लगाया कि उसने छुट्टी के लिए आवेदन दिया था पर सीनियर छुट्टी नहीं दे रहे थे। वहीं, सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


