Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला पुलिसकर्मियों ने गाज़ियाबाद में पहली बार किया एनकाउंटर, बदमाश के पैर में मारी गोली

short by Monika sharma / on Tuesday, 23 September 2025
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में पहली बार महिला पुलिस टीम की एक बदमाश से आमने-सामने की मुठभेड़ का मामला सामने आया है। महिला पुलिस टीम ने जितेंद्र (22) नामक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा है। लूट, चोरी और झपटमारी के मामलों में शामिल जितेंद्र के पास 315 बोर का तमंचा, 1 ज़िंदा कारतूस और चोरी का स्कूटर मिला है।