महिला वकील ने फेसबुक लाइव कर यूपी में कोर्ट की बिल्डिंग से कूदकर दी जान
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक 32 वर्षीय महिला वकील ने सिविल कोर्ट की तीसरी मंज़िल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले महिला ने फेसबुक लाइव पर कहा, "ज़िंदा रहते मुझे कोई वफादार नहीं मिला...मेरा अंतिम संस्कार ससुराल में किया जाए।" बकौल पुलिस, उसका अपने पति से दहेज को लेकर मुकदमा चल रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


