महिला वनडे वर्ल्ड कप विजेता की राशि में हुआ इज़ाफा, अब चैंपियन टीम को मिलेंगे ₹39 करोड़
आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप-2025 की प्राइज़ मनी में बढ़ोतरी की है। अब विजेता टीम को ₹39.5 करोड़ मिलेंगे जो इस टूर्नामेंट में अबतक की सबसे बड़ी राशि है। वहीं, उप-विजेता टीम को ₹19.77 करोड़ और सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को ₹9.89 करोड़ मिलेंगे। इससे पहले महिला वनडे वर्ल्ड कप-2022 विजेता ऑस्ट्रेलिया को करीब ₹11 करोड़ मिले थे।
read more at ABP न्यूज़


