Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इराक में महिला सांसद के घर से ₹146 करोड़ कैश और भारी मात्रा में सोना हुआ बरामद

short by Anuj / on Tuesday, 30 June, 2026
इराक की महिला सांसद आलिया नासिफ के घर से $15.5 मिलियन (₹146 करोड़) से ज़्यादा नकद और भारी मात्रा में सोना ज़ब्त किया गया है। भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई में सांसद व उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद उनके घर की तलाशी हुई थी। नासिफ के बेटे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके हैं।