महिला हेल्पलाइन को अब पुरुष चला रहे हैं: दिल्ली सरकार के हेल्पलाइन चलाने पर मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन को बंद कर दिल्ली सरकार द्वारा इसे खुद चलाने के फैसले पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस हेल्पलाइन को अब पुरुष चला रहे हैं। जो लड़कियां रेप और तस्करी जैसे जघन्य अपराध रिपोर्ट करने के लिए कॉल करेंगी, वह लड़कों की आवाज़ सुनकर ही फोन रख देंगी।''
read more at इंडिया टीवी


