Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिलाओं को महीने के सिर्फ 3 दिन अछूत नहीं मान सकते: सबरीमाला केस पर SC

short by खुशी / on Tuesday, 7 April, 2026
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सबरीमाला केस की सुनवाई में टिप्पणी करते हुए कहा, "ऐसा नहीं हो सकता कि...किसी महिला को महीने के 3-दिन 'अछूत' समझें और...चौथे दिन 'अछूत' मानना बंद कर दें।" दरअसल, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले में अनुच्छेद-17 को महिलाओं पर लागू करने की दलील दी, जिस पर कोर्ट ने यह टिप्पणी की।