Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महंगाई पर लोकसभा में कांग्रेस के हंगामे के बीच 4 सांसद पूरे सत्र के लिए किए गए निलंबित

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 25 July, 2022
महंगाई और जीएसटी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा लगातार लोकसभा में विरोध प्रदर्शन करने के बीच सोमवार को पार्टी के 4 सांसदों को आसन पर बैठे राजेंद्र अग्रवाल ने पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इन सांसदों में एम. टैगोर, राम्या हरिदास, एस. जोतिमणि और टी.एन. प्रतापन शामिल हैं। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने इसे 'अन्याय' बताया।