महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, 3 को बनाया आरोपी
सीबीआई ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि और दो अन्य के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट दाखिल की। सीबीआई ने तीनों पर आपराधिक साज़िश रचने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। दरअसल, नरेंद्र गिरि 20 सितंबर को प्रयागराज में अपने मठ में मृत पाए गए थे।
read more at अमर उजाला


