Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महज़ 2 कारोबारी सत्र में ₹7 लाख करोड़+ हुए स्वाहा, लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाज़ार

short by Rishi Raj / on Thursday, 23 July, 2026
शेयर बाज़ार लगातार चौथे दिन गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 363-अंक गिरकर 76,391 पर जबकि निफ्टी 126-अंक लुढ़ककर 23,869 पर बंद हुआ। वहीं, बुधवार-गुरुवार की भारी गिरावट से BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट-कैप करीब ₹7.3 लाख करोड़ घट गया। आज सेंसेक्स-30 की 19 कंपनियां लाल रहीं जिनमें 2% की गिरावट के साथ अदाणी पोर्ट्स टॉप लूज़र रही।
read more at BSE