Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महल के अंदर से ही ट्रेन से सफर करता था ये नवाब, बनवाया था ₹113 करोड़ का रेलवे स्‍टेशन

short by खुशी / on Thursday, 30 October, 2025
ब्रिटिश काल के दौरान 1925 में रामपुर के नवाब हामिद अली खान ने ₹113 करोड़ की लागत से अपने महल में निजी रेलवे स्टेशन बनवाया था। उन्होंने चार डिब्बों वाली शाही ट्रेन 'द सैलून' बनवाई जिसमें फारसी कालीन, बेहतरीन पर्दे-फर्नीचर, बेडरूम, डाइनिंग रूम, किचन आदि सुविधाएं थीं। उन्होंने महल-मुख्य रेल लाइन को जोड़ने के लिए 40 किलोमीटर लंबी पटरी बिछवाई।