महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाक ने 495 भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए वीज़ा किए जारी
दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 21-30 जून 2022 तक होने वाले वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 495 वीज़ा जारी किए हैं। तीर्थयात्री पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब भी जाएंगे। तीर्थयात्री 30 जून को भारत लौट आएंगे।
read more at ABP न्यूज़


